Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर में भ्रमण के लिए टिकट्स बुकिंग के संबंध में चेतावनी

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर पी. काथिरवेल ने रणथम्भौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर में भ्रमण के इच्छुक सभी आमजन व पर्यटकों को पार्क सफारी के टिकट्स बुकिंग के संबंध में चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि जिन पर्यटकों द्वारा एडवांस, करंट अथवा तत्काल टिकट्स बुकिंग नहीं करवाई गई है वे बिना टिकट्स कन्फर्मेशन के टाइगर सफारी भ्रमण के लिए सवाई माधोपुर प्रस्थान नहीं करें। उन्होंने भ्रमण के लिए आने वाले सभी पर्यटकों को सूचित है कि अगले 7 दिनों के लिए स्पेशल कैटेगरी टिकट्स उपलब्ध नहीं है, फिर भी आमजन और सामान्य पर्यटकों से टिकट्स उपलब्ध कराने के नाम धोखाधड़ी की जा सकती है।

 

इस संबंध में उन्होंने पर्यटकों से सावधानी बरतने एवं जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधियों, ब्यूरोक्रेट्स, न्यायपालिका अधिकारियों आदि के परिवारों के लिए विशेष स्पेशल कैटेगरी के टिकट फील्ड निदेशक द्वारा अनुमोदित होने के पश्चात दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी दर के हिसाब से टाइगर सफारी भ्रमण हेतु भारतीयों के लिए जिप्सी का स्टेपशल कैटेगरी टिकट्स 1 हजार 322 रूपए एवं गैर भारतीयों के लिए 2 हजार 496 रूपए प्रति टिकट्स है तथा भारतीयों के लिए कैंटर का टिकट 806 रूपए एवं गैर भारतीयों के लिए 1 हजार 980 रूपए प्रति टिकट्स निर्धारित है।

 

Warning regarding booking tickets for excursion to Ranthambore Tiger Reserve Sawai Madhopur

 

उन्होंने बताया कि आमतौर पर स्पेशल कैटेगरी टिकट्स बुक करने के लिए संबंधित पर्यटक द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में यथा विजिट करने वाले पर्यटकों के ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल नम्बर, पर्यटकों की संख्या, दिनांक व स्लॉट आदि सूचना के साथ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर फील्ड डायरेक्टर के मोबाइल नम्बर 9489156574 पर मैसेज किया जाए। तत्पश्चात उक्त मैसेज संबंधित उप वन संरक्षक पर्यटन को अग्रेषित कर लिस्ट तैयार करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित पर्यटक जिनको बुकिंग कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त हो जाता है वह आवंटित टिकट्स के अनुसार वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए क्यूआर कोड पर ही ऑनलाइन भुगतान करें।

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सफारी टिकट्स बुकिंग से संबंधित शिकायत व धोखाधड़ी के संबंध में कार्यवाही के लिए तत्काल कार्यालय फील्ड डायरेक्टर के मोबाइल नम्बर 9489156574 एवं उप वन संरक्षक पर्यटन रणथम्भौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर के मोबाइल नम्बर 8078611055 तथा कार्यालय की मेल आईडी fdtp.smdpr.forest@rajasthan.gov.in पर लिखित में सूचित करें तथा स्थानीय पुलिस से भी सम्पर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !