Saturday , 13 June 2026
Breaking News

प्रदेश को भारत की एक्सप्रेसवेज राजधानी बनाने का लक्ष्य – उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

राज्य में नए एक्सप्रेसवेज की पहचान के लिए टास्क फोर्स गठित

जयपुर:- आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र – 2023 के अन्तर्गत राजस्थान में नए एक्सप्रेसवेज के मार्गों की पहचान करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी के अनुमोदन के पश्चात् इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को भारत की एक्सप्रेसवेज राजधानी बनाने का सरकार का लक्ष्य है और उसी लक्ष्य के अनुरूप संकल्प पत्र – 2023 की क्रियान्विती में इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
The aim of making the state the expressways capital of India - Deputy Chief Minister Rajasthan, Diya Kumari
यह टास्क फोर्स 6 माह में नए सम्भावित एक्सप्रेसवेज का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इस विषय कि विशिष्ट जानकारी रखने वाले विज्ञ अधिकारियों को टास्क फोर्स के अनुमोदन से आमंत्रित किया जा सकेगा।
टास्क फोर्स में यह अधिकारी है शामिल:-
टास्क फोर्स में सार्वजनिक निर्माण विभाग के शासन सचिव, संजीव माथुर, मुख्य अभियन्ता एवं अतिरिक्त सचिव डीआर मेघवाल, मुख्य अभियन्ता (एनएच) विकास दिक्षित, मुख्य अभियन्ता (गुणवत्ता नियंत्रण) मुकेश भाटी,  अधीक्षण अभियन्ता अनुप गहराना, अनुपम गुप्ता एवं राजीव अग्रवाल को शामिल किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on Women and Child Development Department official in pokhran Jaisalmer

5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !