Sunday , 7 June 2026
Breaking News

9.16 लाख लोगों ने मतदान करने की शपथ ली, सीकर जिले का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में हुआ दर्ज

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी को फाइनल सर्टिफिकेट मिला
सीकर : लोकसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से एक साथ 9.16 लाख मतदाताओं ने मतदान करने की  शपथ ली, जिस पर सीकर जिले का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हुआ है। बुधवार को सीकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधि प्रथम महिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में फाइनल सर्टिफिकेट सौंपा। उल्लेखनीय है कि सीकर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होने से पहले 16 अप्रेल को एक साथ 9.16 लाख लोगों ने मतदान करने की शपथ ली थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि भारत एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप की के तहत अनेक गतिविधिया आयोजित की जाती है। इसी के तहत जिले में 16 अप्रेल 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले जिले के समस्त सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में, आंगनबाड़ी एवं पंचायत स्तर तक 9.16 लाख लोगों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली।
Sikar district's name registered in the World Book of Records London
उन्होंने बताया कि यह उप​लब्धि अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हुई है। जिसका फाइनल सर्टिफिकेट आज जिला प्रशासन को दिया गया है।  जिला निर्वाचन अधिकारी इसके लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, सहायक स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा,स्वीप टीम, जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्वीप में बेहत्तरीन कार्य करने पर अपनी और से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधि प्रथम महला ने बताया कि जब सीकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नॉमिनेशन किया तो उनके द्वारा एक बार में 7 लाख  लोगों के द्वारा यह शपथ लेना प्रस्तावित था लेकिन जब इसका फाइनल आंकड़ा सामने आया तो यह संख्या 9.16 लाख रही।  इस अवसर पर प्रशिक्षणाधीन आईएएस कृष्णा सांई, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक भागीरथ शाख,समस्त उपखण्ड अधिकारी,जिला स्तरीय अधिकारी,ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !