Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बेजुबान पक्षियों के लिए जिला कलक्टर व एडीएम ने बांधे परिंडे

सवाई माधोपुर:- जिले में भीषण गर्मी व लू-तापघात से बेजुबान पक्षियों की जान बचाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं नगर परिषद परिसर में परिंडे बांधे ताकि बेजुबान पक्षी भी भीषण गर्मी के मौसम में प्यास बुझा सकें।

 

 

जिला कलक्टर ने कहा कि गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर रख लेता है। लेकिन बेजुबान पक्षियों को गर्मी में पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। गर्मी के मौसम में कई बार पक्षी भूख-प्यास से व्याकुल होकर उड़ते हुए गिर जाते हैं, और उनकी मृ*त्यु तक हो जाती है।

 

District Collector and ADM tied water pot for voiceless birds in sawai madhopur

 

 

इस स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए और अपने-अपने घर-कार्यालय पर परिंडे लगाकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उनमें पानी भरने के हमारे छोटे से प्रयास से कई पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से उनके घरों के बाहर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें ठण्डा पानी भरे की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट एवं नगर परिषद के कार्मिकों द्वारा भी परिंडे बांधकर उनके नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !