Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने का विरोध

भजन लाल सरकार अपनी मुख्यमंत्री की सीट से महिला सशक्तिकरण की करें शुरुआत

सवाई माधोपुर:- राज्य की भजनलाल सरकार की ओर से थर्ड ग्रेड भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा के बाद बेरोजगार युवा आक्रोशित है। युवाओं का कहना है कि उनके हक के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। यदि सरकार को वास्तव में महिला सशक्तिकरण करना ही है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री विधानसभा लोकसभा से शुरुआत करें। अपनी मुख्यमंत्री की सीट पर से इस्तीफा देकर किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाए तब जाकर हम महिला सशक्तिकरण आरक्षण को मानने को तैयार हैं।

 

 

यदि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेगी तो प्रदेश के 40 लाख युवा पुरे राजस्थान को जाम कर देंगे। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं के हाथों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण हटाओ लिखी तख्तियां थी। युवाओं की मांग है कि जब तक जातिगत जनगणना नहीं हो, तब तक किसी तरह का आरक्षण में फेरबदल नहीं किया जाए।

 

 

Opposition to increasing reservation of women in third grade teacher recruitment in sawai madhopur

 

 

 

बेरोजगार युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर भजनलाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थर्ड ग्रेड भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का विरोध प्रदर्शन किया है। बेरोजगार युवाओं के द्वारा युवा जिला अध्यक्ष ललित सैनी व बीएन राजपुत के नेतृत्व में महावीर पार्क में बेरोजगार युवाओं की विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सवाई माधोपुर जिले की सभी तहसीलों के युवा पहुंचे। महावीर पार्क से भजन सरकार के खिलाफ महिला सशक्तिकरण पचास प्रतिशत आरक्षण के विरोध में रैली निकाली गई।

 

 

बेरोजगार युवाओं की यह रैली अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में युवाओं के द्वारा भजन लाल सरकार इस्तीफा दो, महिलाओं का आरक्षण वापस लो। लड़कों का हक मत मारो आदि के नारे जोर शोर से लगाए गए। उसके बाद में ललित सैनी व बीएन राजपुत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि तमाम आरक्षित वर्गों की जातिगत जनगणना करवाई जाए। जब तक जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण नहीं मिले तब तक आरक्षण में किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जाए।

 

 

शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रीट भर्ती पूर्व में संपन्न हो चुकी है, जिसमें महिलाओं को आरक्षण 30 प्रतिशत था। इसी को आधार मानते हुए थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा करवाई जाए। इस दौरान शशांक जाट, आसाराम प्रजापत, हेमराज जाट, विष्णू जाट, सौरभ गौतम, हिमांशु मथुरिया, राहुल, अक्षत शर्मा, अरविंद महावर, कृष्णा अवतार जांगिड़, सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !