Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोटा में सर्वे के दौरान 12 हॉस्टलों में डेंगू का खतरा 

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले में डेंगू (Dengue) का कहर हर वर्ष आता है। ऐसे में चिकित्सा विभाग (Medical Department) की तरफ से डेंगू की रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत कोटा में सर्वे किया जा रहा है। जहां – जहां गंदा पानी जमा हो रहा उसे हटवाया जा रहा है, जिससे मच्छर (Mosquito) पैदा ना हो। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

 

चिकित्सा विभाग ने कई जगहों पर चैकिंग की है और सर्वे भी किया है। लैंडमार्क (landMark) क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीमों ने घरों और हॉस्टलों (Hostel) में सर्वे किया है। टीम में करीब 1398 घरों का सर्वे किया है, जिनमें से 29 घरों में गंदे पानी में लार्वा पाया गया है। इसी प्रकार कोटा के करीब 135 हॉस्टलों का भी सर्वे किया गया है। जिनमें 12 हॉस्टलों में पानी की टंकी और छत पर खुले में पड़े टायरों में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा मिले है।

 

 

Dengue Survey Hostel Medical Department Kota Rajasthan

 

 

 

एक हॉस्टल की छत पर पड़े टायरों में इतना अधिक लार्वा था की निगम की टीम को बुलाकर चालान बनवाया गया। इसके साथ ही 10 नोटिस जारी किए है और 2 जगहों पर चालान बनाया है। इसके साथ ही छात्रों को भी डेंगू से बचाव के लिए और जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

 

 

जहां – जहां पर खुले जल स्रोत थे वहाँ पर टेमिफोस (Temefos) की दवाई डाली गई। चिकित्सा विभाग की टीमें रोजाना अलग – अलग जगहों पर सर्वे कर रही है। चिकित्सा विभाग की टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है और नहीं मानने वाले लोगों के चालान और नोटिस की कार्रवाई भी कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !