Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बरसात के मौसम में बरते सावधानी

सवाई माधोपुर: मानसून के दौरान हो रही अतिवृष्टि के दौरान आम नागरिक के जान-माल की किस प्रकार सुरक्षा की जाए व हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण तथा परिवर्तित बजट 2024-25 के अन्तर्गत जिले के लिए हुई घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।

 

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि रपटों पर पानी का गेज दर्शाने वाले साईनेज बोर्ड पीडब्ल्यूडी/नगर परिषद द्वारा लगवाए जाए। रपट पर खम्भे लगाए जाए ताकि अंजान व्यक्ति या वाहनों को बहने से बचाए जा सके। सड़कों पर वर्षा के कारण हो गए गहरे गड्डो को मोरम डलवाकर भरवाए जाए ताकि उनके कारण कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त न हो। उन्होंने भारी वर्षा के कारण सड़कों पर हो रहे कटाव के लिए मिट्टी के कट्टे से कटाव को रोकने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए है।

 

 

 

Be careful during rainy season in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को सवाई माधोपुर में पानी की आपूर्ति एक दिन छोड़कर एक दिन के स्थान पर प्रतिदिन नियमित रूप से करने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने बरसात के मौसम में किसी कारण वश नलो में आ रहे गंदे पानी की जांच कराकर तत्काल प्रभाव से उसे रोका जाए और आमजन को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

 

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को जिन स्कूलों के प्रांगण में डेढ़ फिट से अधिक का पानी एकत्रित हो गया है या जिन विद्यालयों के कमरों में पानी चू रहा है, दीवार में दरार आ गई है, उनकी प्राथमिकता से मरम्मत कराकर अध्ययन हेतु उपयोगी बनाई जाए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, यूआईटी सचिव बृजेन्द्र मीना, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग हरीश चन्द मंगल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !