Thursday , 23 April 2026
Breaking News

तीन चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में- 18 सितम्बर, 25 सितम्बर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना चार अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें होंगी।

Assembly elections will be held in three phases in jammu and kashmir

ये परिसीमन के बाद की सीटें हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में इस बीर 3 सीटें बढ़ाई गई हैं। पिछली बार जम्मू कश्मीर विधानसभा में 87 सीटें थीं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर से पहले जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था।

हरियाणा की 90 सीटों में से बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जेजेपी को 10 और अन्य ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन अब जेजेपी सरकार से बाहर हो गई है। मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री के पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया सीएम बनाया गया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !