Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चंपाई सोरेन की जासूसी करवा रहे हैं हेमंत सोरेन- शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में चंपाई सोरेन की कथित अनदेखी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरा है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठतम नेता हैं, वे झामुमो के संस्थापक सदस्य भी हैं।
Shivraj Singh Chauhan statement on hemant soren
लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं, अपनी ही पार्टी के इतने बड़े नेता को सा*जिश के तहत मुख्यमंत्री पद से हटाना और सत्ता के लालच में झटपट स्वयं सीएम की कुर्सी पर बैठ जाना, ये आदिवासी समुदाय के एक बड़े नेता का घोर अपमान है और पूरे आदिवासी समाज के साथ दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार है।

उन्होंने लिखा है कि, “हेमंत सोरेन यह जानकर तो और भी आश्चर्य हो रहा है कि आप अपने मंत्री और नेता की जासूसी करवा रहे हैं। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री और कर भी क्या सकता है? झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और मंत्रीगण सावधान रहें और अपने अगल-बगल ध्यान रखें, क्या पता आपकी सरकार ही आपकी जासूसी कर रही हो। सोरेन परिवार के अलावा हेमंत बाबू को अपने नेताओं, विधायकों और मंत्रियों पर भी भरोसा नहीं है।
हेमंत सोरेन की सच्चाई अब झारखंड की जनता के सामने आ चुकी है।” इससे पहले मंगलवार को झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था कि वो अब बीजेपी के साथ जुड़ने जा रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के झारखंड प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !