Saturday , 13 June 2026
Breaking News

अवैध खनन: 100 से भी अधिक कार्रवाई, 8 एफआईआर दर्ज

जयपुर: राज्य में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई और औचक निरीक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित सात दलों ने पिछले दस दिनों में 100 से भी अधिक कार्रवाई की है। राज्य सरकार के निर्देश पर गठित इन दलों द्वारा अवैध खनन गतिविधियों के साथ ही आरसीसी, ईआरसीसी ठेकों के साथ ही वे-ब्रिज आदि का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

 

Action on Mining in rajasthan

 

 

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री व खान मंत्री भजन लाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते विभाग ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सात टीमों का कठन किया है। निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ गठित टीमों द्वारा 100 से अधिक कार्रवाई करते हुए 8 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

 

 

 

 

5 हजार टन से अधिक अवैध भण्डारित खनिज जब्त करने के साथ ही 29 लाख रूपये से अधिक की जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा कराई गई है। जांच दलों द्वारा आरसीसी और ईआरसीसी ठेका नाकों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है और अनियमितता मिलने पर सख्त  कार्रवाई की जा रही है। वे-ब्रिज के निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तत्काल ठीक कराने के साथ ही गंभीर अनियमितता की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

kota central jail ndps act family police 12 June 26 Vikalp Times

कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की मौ*त, पिता बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद एक कैदी …

Satish Poonia, Alka Gurjar, and Neeraj Dangi become Rajya Sabha MPs. Vikalp Times

सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी बने राज्यसभा सांसद

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election) बिना मतदान के …

ACB Action on Women and Child Development Department official in pokhran Jaisalmer

5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !