Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विनेश फोगाट को कांग्रेस ने दिया टिकट, यहाँ से लड़ेंगी चुनाव

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट शुक्रवार देर रात को जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे चर्चित नाम भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का है। कांग्रेस ने विनेश फोगाट को हरियाणा की जुलाना से टिकट दिया है।
Congress gave ticket to Vinesh Phogat in Haryana Election 2024
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, सोनीपत से सुरेंदर पनवर, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, बादली से कुलदीप वत्स, रेवाणी से चिरंजीव राव, नूंह से आफताब अहमद और फरीदाबाद से नीरज शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। विनेश फोगाट जब पेरिस ओलंपिक से वापस भारत आई थी उस वक्त उनके काफिले में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने संकेत दिया था कि पार्टी में शुक्रवार को शामिल हुई विनेश फोगाट राज्य की जुलाना सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने इस बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि मुझे लगता है विनेश जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। लगता है ये तय हो गया है।
Congress Candidate List Haryana Election 2024
वहीं बजरंग पुनिया के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। हो सकता है कि कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल जी से उनकी कोई बात हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अभी तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने गत शुक्रवार को ही कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !