जयपुर: राजस्थान लगातार बारिश का दौर जारी है। राज्य में कहीं तेज बारिश तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में बारिश में तबाही मचाई हुई है। फिलहाल बारिश का दौर अभी भी नहीं थमने वाला है। राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आज मंगलवार को जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण राज्य में तेज बारिश की संभावना है। यह दौर 14-15 सितंबर तक जारी भी रह सकता है। बीते सोमवार को भी राजस्थान के कोटा, बारां, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
