Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अगले सत्र से पेपरलैस होगी राजस्थान विधानसभा

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में कई नवाचार किए जा रहे हैं। अगले सत्र से प्रदेश की विधानसभा पूरी तरह से पेपरलैस होगी। इसके लिए सदन में तकनीकी कार्य चल रहे हैं। देवनानी उदयपुर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

 

Rajasthan Assembly will be paperless from next session

 

 

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मीडिया को अवगत कराया कि विधानसभा में प्रत्येक विधायक की टेबल पर आईपेड सेट किए जा रहे हैं। इसके अलावा एक-एक आईपेड विधायकों को भी दिए जाएंगे ताकि वे अपने निवास से भी सदन से जुड़े कार्य कर सकें। पेपरलैस व्यवस्था के तहत प्रश्न लगाने, जवाब देने से लेकर सभी कार्य ऑनलाइन ही संपादित किए जाएंगे। इसके अलावा विधायकों द्वारा सदन में बोलने पर त्वरित रूप से उन्हें पैनड्राईव में प्रोसेडिंग भी उपलब्ध कराने की शुरूआत कर दी है।

 

 

 

उन्होंने अवगत कराया कि राजस्थान की विधानसभा तुलनात्मक दृष्टि से बहुत अच्छी तरह से संचालित हो रही है। गत सत्र में विधायकों की ओर से प्रस्तुत प्रश्नों में से 92 फीसदी से अधिक के जवाब प्रस्तुत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखें गए हैं, ताकि भविष्य में भी विधायकों के प्रश्नों का समय पर जवाब दिया जा सके।

 

 

समितियों की जवाबदेही पर फोकस:

देवनानी ने कहा कि विधानसभा में कई समितियां बनी हुई हैं। इन समितियों को जवाबदेही बनाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधितों की बैठक ली हैं तथा पत्र भी लिखे जा रहे हैं। देवनानी ने कहा कि जब सदन नहीं चल रहा होता है तब कई काम समितियों के अधीन होते हैं। हमारा उद्देश्य है कि समितियों की नियमित बैठकें हों, सदस्यगण उसमें शामिल हों, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों और कार्यों को समय पर संपादन सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

विधायकों के अच्छे कामों से रूबरू होगा सदन:

देवनानी ने कहा कि सदन में सकारात्मक एवं सृजनात्मक विषयों को बल देने के उद्देश्य से गत सत्र में नवाचार किया गया है। इसके तहत विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में हुए अच्छे कार्यों पर बोलने के लिए अवसर देने की पहल की। कुछ विधायकों ने अपनी बात रखी थी। आने वालों सत्रों में इसे बढावा देंगे, ताकि अच्छे कामों से सदन रूबरू हो और अच्छे कामों के लिए प्रेरित हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !