Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

डेंगू को लेकर बरतें सावधानी 

सवाई माधोपुर: डेंगू के प्रति जागरूकता व नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभावी कदम उठा रहा है। वहीं जिला प्रशासन के निर्देशों पर अन्य विभाग भी इसमें अहम योगदान दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों को लेकर नियमित गतिविधियां की जा रही है। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने आज सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये एंटी लार्वा गतिविधियां करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

Be careful about dengue sawai madhopur news

 

वहीं उन्होंने आमजन से अपील की है कि जागरूक बनें, स्वच्छता अपनाएं और मौसमी बीमारियों से बचें। सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि डेंगू से होने वाले बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जा सकता है, क्योंकि पीड़ित व्यक्ति को बुखार के साथ-साथ हड्डियों में बहुत दर्द होता है। शुरुआत में यह बुखार सामान्य बुखार जैसा ही लगता है, जिसके कारण सामान्य बुखार और डेंगू के लक्षणों में फर्क समझ नहीं आता है।

 

 

 

 

 

इस बुखार के इलाज में थोड़ी सी लापरवाही भी घा*तक हो सकती है। इसके प्रति सजग व सतर्क रहना बेहद जरूरी है। यह डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है, जो साफ पानी में पैदा होता है। मच्छर के काटने के करीब तीन से पांच दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर को पूरी तरह से खत्म करना संभव नहीं है। गर्म से गर्म माहौल में भी यह जिंदा रह सकता है। इसके अंडे आंखों से दिखते भी नहीं हैं। पानी के संपर्क में आते ही अंडा लार्वा में बदल जाता है और फिर एडल्ट मच्छर बन जाता है। उन्होंने बताया कि डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों से संबंधित परेशानी एवं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रूम नंबर 07462-235011 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

 

 

डेंगू बुखार के लक्षण:

ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना, जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना, गले में हल्का-सा दर्द होना, शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना आदि इसके लक्षण है। डेंगू गलत इलाज से जान*लेवा साबित हो सकता है, इसलिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र से उपचार करवाना चाहिए।

 

 

 

मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए क्या करें:

डेंगू के बचाव के लिए मच्छरों को पैदा होने से रोकें और खुद को काटने से भी बचाएं। कहीं भी खुले में पानी जमा न होने दें, साफ पानी भी गंदे पानी जितना ही खतरनाक है। क्योंकि एडीज मच्छर साफ पानी में ही पैदा होता है। पानी पूरी तरह ढक कर रखें, कूलर, बाथरूम, किचन आदि में जहां पानी रुका रहता है, वहां दिन में एक बार मिट्टी का तेल डाल दें या नियमित सफाई करते रहें। कूलर का पानी रोज बदलें। छत पर टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें या उलटा करके रखें। पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें। घर के अंदर सभी जगहों में सप्ताह में एक बार मच्छरनाशक दवाई का छिडकाव जरूर करें।

 

 

 

डेंगू बुखार से बचाव:

आउटडोर में पूरी बांह की शर्ट, जूते, मोजे और फुल पैंट पहनें। खासकर बच्चों के लिए इस बात का जरूर ध्यान रखें। मच्छर गाढ़े रंग की तरफ आकर्षित होते हैं, इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनें। तेज महक वाली परफ्यूम लगाने से बचें क्योंकि मच्छर किसी भी तरह की तेज महक की तरफ आकर्षित होते हैं। कमरे में मच्छर भगाने वाले स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का प्रयोग करें। मस्किटो रेपलेंट को जलाते समय सावधानी बरतें। इन्हें जलाकर कमरे को एक-दो घंटे के लिए बंद कर दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !