Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

कोटा: त्यौहारी सीजन में कोटा से यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार में यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे ने कोटा से गाड़ी 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में 27 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 5 ट्रिप करेगी।

 

 

Special train will run on Diwali and Chhath Puja from kota to danapur

 

 

इस गाड़ी में 17 वातानुकूलित ट्री टियर कोच, 2 जनरेटर कार सहित कुल 19 कोच होंगे, जिससे कोटा से उत्तरप्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगा और उनका सफर आसान हो सकेगा। गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा से 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर, 2024 रविवार और गुरुवार को एवं दानापुर से 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2024 सोमवार व शुक्रवार दानापुर से 5-5 ट्रिप चलेगी। गाड़ी सं 09803 कोटा से दानापुर के लिए रात 9:25 बजे रवाना होगी।

 

 

 

अगले दिन रात 8 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 09804 दानापुर से रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:25 बजे कोटा पहुंचेगी। यह गाड़ी कोटा-दानापुर-कोटा के बीच बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !