Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एक्ट्रेस जरीन खान का 81 साल की उम्र में निधन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का 81 साल की उम्र में शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। जरीन खान जाने-माने अभिनेता संजय खान की पत्नी थीं। शुक्रवार सुबह मुंबई जुहू स्थित घर में हार्ट अटै*क की वजह से जरीन खान की मौ*त हुई। शादी से पहले एक हिंदू होने के नाते जरीन ख़ान का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।

Actress Zarine Khan passes away at the age of 81

मुंबई के विले पार्ले स्थित हिंदू श्मशान भूमि में जरीन खान के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। संजय खान के साथ शादी से पहले उनका नाम जरीन वर्तक था और उन्होंने देव आनंद की फिल्म तेरे घर के सामने में देव आनंद की सेक्रेटरी का किरदार निभाया था। जरीन खान ने एक फूल दो माली फिल्म में भी एक किरदार निभाया था।

उन्होंने‌ अपने शुरुआती दौर में मॉडलिंग भी की थी। इसके बाद वह अभिनय की दुनिया में आई। जरीन वर्तक और संजय खान की शादी साल 1966 में हुई थी। वे अभिनेता जाएद खान, सुजेन खान (ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी) और डिजाइनर फराह अली खान की मां भी थीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !