Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कनाडा के चुनावों की एडवांस वोटिंग में रिकॉर्ड मतदान

कनाडा: कनाडा के आम चुनावों से पहले चार दिनों तक चली एडवांस वोटिंग में कई कनाडाई नागरिकों ने हिस्सा लिया है। ये एडवांस वोटिंग सोमवार को खत्म हो रही है। कनाडा के आम चुनावों के लिए 28 अप्रैल को मतदान होने वाला है लेकिन वहां एडवांस वोटिंग का नियम है जिसके तहत लोग वोट डाल सकते हैं।

Advance voting in Canadian elections sees record turnout

इन चुनावों को देश के सबसे अहम चुनावों में से एक माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि इस समय कनाडा को अमेरिका के भारी टैरिफ और राष्ट्रपति ट्रंप के कनाडा को अमेरिका में मिलाने जैसी धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। लिबरल पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी फिलहाल चुनावों में आगे चल रहे हैं, लेकिन उनके कंजर्वेटिव प्रतिद्वंद्वी पियरे पोइलीवर को भी जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

इस समय कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी हैं। मार्क कार्नी ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो की जगह ली थी। ट्रूडो ने अपनी ही पार्टी से बढ़ते दबाव की वजह से जनवरी में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !