Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अलवर गैंगरेप कांड को लेकर गरमाई सियासत, चिकित्सकों ने पीड़िता के किए 8 बड़े ऑपरेशन

प्रदेश के अलवर जिले में मूक-बधिर बच्ची से गैंगरेप करने के बाद जो बात सामने आ रही है वो दिल दहला देने वाली है। अलवर में गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग बच्ची का 8 चिकित्सकों की टीम ने मेजर ऑपरेशन किया है। रेप के बाद पुलिया से फेंकी गई बच्ची को गत बुधवार को ही अलवर से जयपुर जेके लॉन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।

 

 

 

जयपुर में जेके लॉन हॉस्पिटल में 8 चिकित्सकों की टीम ने नाबालिग का बड़ा ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के बाद पीड़िता को आईसीयू रूम में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी अभी एक सर्जरी और होनी बाकी है लेकिन पुलिस पीड़िता के होश में आने का वेट कर रही है ताकि उसकी काउंसलिंग की जा सके।

 

 

इस मामले के बाद अब प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। और सरकार पर आरोप लगाए है की ये महिलाओं की सरक्षा नहीं कर सकती और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

 

alwar rape case, team of doctors did 8 major operations on the victim in rajasthan

 

वहीं अगर सियासत की बात करें तो सवाई माधोपुर जिले में भी सियासत गरमाती हुई नजर आई है। यहां रणथंभौर निजी दौरे पर आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रियंका गांधी का घेराव किया लेकिन उससे पहले की वो प्रियंका से मिले पुलिस ने उन्हें होटल से एक किलोमीटर की दुरी पर पहले ही किरोड़ी समर्थकों को रोक लिया।

 

 

विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राएं लगातार पुलिस प्रशासन से मांग करती रही की उन्हें एक बार प्रियंका गांधी से मिलने दिया जाए लेकिन पुलिस बल के आगे ये प्रियंका गांधी से नहीं मिल सकी। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के पीछे इनका मैन मकसद यही था कि वो हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात कहती है तो वर्तमान में चूंकी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो फिर प्रियंका राजस्थान की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवेंदनशील क्यों नहीं है। और आरोप ये भी है कि जब हाथरस (यूपी) में किसान की हत्या हुई तो प्रियंका गांधी उनके घर पहुंच गई लेकिन अलवर मामले में वो आगे क्यों नहीं आई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !