Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मतदान समाप्ति तक रैली, जुलूस, सार्वजनिक सभाओं व लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध

प्रत्याशी कर सकेंगे डोर-टू-डोर सम्पर्क

जिला निर्वाचन अधिकारी ने धारा 144 के प्रावधानों की पालना के दिए निर्देश

लोकसभा आम चुनाव 2024 के द्वितीय चरण के तहत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. खुशाल यादव ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 सीआरपीसी की निरंतरता में एक आदेश जारी करते हुए निर्देश प्रदान किए हैं कि मतदान के समापन के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल बुधवार को सायं 6 बजे से 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान समाप्ति तक चुनावी सभाओं व सार्वजनिक बैठकों पर रोक रहेगी। जारी आदेशानुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने या एक साथ आवाजाही करने की अनुमति नहीं है। इन 48 घंटों के दौरान अभ्यर्थी डोर टू डोर सम्पर्क कर सकेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ, घातक रासायनिक पदार्थ, आग्नेय अस्त्र, धारदार हथियार आदि सार्वजनिक स्थानों पर धारण कर ना तो कोई घूमेगा, ना ही प्रदर्शन करेगा।

 

Ban on rallies, processions, public meetings and loud speakers till the end of voting

 

ये रहेंगे मुक्त:- यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल. राजस्थान सिविल पुलिस, चुनाव ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड एवं चुनाव बयूटी में मतदान दलों में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परंपरा के अनुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट होगी। यह आदेश शस्त्र अनुज्ञा पत्र नवीनीकरण हेतु आदेशानुसार शस्त्र निरीक्षण करवाने अथवा शस्त्र पुलिस थाना में जमा कराने हेतु ले जाने पर लागू नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक पार्टी एवं उम्मीदवारों द्वारा मतदान समाप्ति के 24 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक मतदाताओं को वाहनों से मतदान केद्रों तक लाने और ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है। साथ ही मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार भी अनुमत नहीं होगा। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति मतदान के दिन मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के अंदर मोबाइल फोन, सेल फोन या वायरलेस का उपयोग नहीं करेगा। चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिले से बाहर का कोई भी व्यक्ति जिले की सीमा में ऐसे हथियारों को अपने साथ नहीं लाएगा, ना ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रयोग एवं प्रदर्शन करेगा। यह आदेश 24 अप्रैल से 26 अप्रैल शनिवार सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस निषेधाज्ञा की अवहेलना, उल्लंघन किए जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !