Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एनिमिया एवं कुपोषण के संबंध में बैठक हुई आयोजित

एनिमिया एवं कुपोषण के संबंध में सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर की अध्यक्षता में चिकित्सा, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। सहायक कलेक्टर ने बताया कि आयरन की कमी के कारण बच्चों, किशोर-किशोरियों में एनिमिया रोग हो जाता है। इसके लिए आयरन युक्त भोजन, फोलिक एसिड, विटामिन सी के साथ पूरक आहार लेने से इस कमी की पूर्ति होती है। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में जाने वाले बच्चों का हैल्थ चैकअप कर एनिमिया तथा कुपोषण की जांच कराने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, सहायक निदेशक कालूराम को दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर, बौंली एवं मलारना डूंगर ब्लॉक में एनिमिया एवं कुपोषण मुक्ति अभियान की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ब्लॉक सीएमएचओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रदान किए। उन्होंने आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में बच्चों को नीली, गुलाबी गोली व सीरप पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

A meeting was held regarding anemia and malnutrition

 

उन्होंने प्रत्येक कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से जांच कर उन्हें पोषण युक्त भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक 3 माह व 6 माह में उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें पोषण युक्त भोजन कराकर उन्हें सुपोषित बच्चों की श्रेणी में लाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एनीमिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, व अन्य विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छह माह से 19 वर्ष तक के बच्चों को नीली, गुलाबी गोली व सीरप पिलाई जाती है। सभी स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से आईएफए नीली गोली सभी 10 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को दी जा रही है। इसके अलावा आईएफए गुलाबी गोली पहली से पांचवीं कक्षा तक के यानि पांच से नौ वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को दी जा रही है। वहीं आयरन सिरप छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही है। इसके साथ ही 15 से 49 वर्ष तक की गर्भवती महिलाओं और सभी धात्री महिलाओं को एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान से लाभान्वित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !