Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सुशासन एवं कार्मिकों को मिले बेहतर सुविधाएं : प्रभारी सचिव संदीप वर्मा

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सुशासन, कार्य स्थल पर कार्मिको को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एसीएस एवं प्रभारी सचिव संदीप वर्मा ने आज शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य के साथ कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, कोष कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के बरामदे की बाउण्ड्री बहुत नीची है इससे कभी भी कोई हादसा होने की संभावना है। तत्काल बाउण्ड्री पर एल्युमुनियम/स्टील की ग्रील लगाकर बाउण्ड्री को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने कलेक्टर परिसर में साफ सफाई व्यवस्था, पंजीयन एवं सांख्यिकी विभाग के सामने रास्ते की इंटरलॉकिंग व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

उन्होंने लेखा शाखा का अवलोकन करने के उपरांत रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने के साथ-साथ उन पर वित्तीय वर्ष अनुसार लेबलिंग एक माह में करने के निर्देश लेखाधिकारी को प्रदान किए। उन्होंने भू-अभिलेख अनुभाग का निरीक्षण में भी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से संधारित करने व उन पर वित्तीय वर्ष अनुसार लेबलिंग करने तथा रिकॉर्ड तक कार्मिकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता की सीढ़ी क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर पड़ी अनुपयोगी टेबल, कूलर आदि का निस्तारण करवाकर परिसर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लेखा शाखा के रिकॉर्ड संधारण को बेहतर पाया और उन्होंने आगामी एक माह में रिकॉर्ड को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर संधारण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यहां पर महिला-पुरूष कार्मिकों के लिए बने अलग-अलग शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी से सम्पर्क कर बेहतर आधुनिक शौचालय के निर्माण करवाने के निर्देश भी प्रदान किए।

 

Good governance and better facilities to the employees - Secretary in-charge Sandeep Verma

 

नकारा सामानों की नीलामी कराने के निर्देश:- प्रभारी सचिव ने कोष कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने कोषाधिकारी कुलदीप मीना को आगामी 10 दिवस में नकारा सामानों की सूची तैयार कर नीलाम करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने महिला-पुरूष कार्मिकों के लिए बने वर्तमान शौचालय को बेहतर आधुनिक शौचालय के रूप में परिवर्तित करने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के पाईपों को भी वहां से हटवाकर अन्यत्र स्थान पर रखवाने के निर्देश जिला कोषाधिकारी एवं संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारी को दिए है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का किया निरीक्षण:- प्रभारी सचिव ने वंचित वर्गो को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृति तथा कार्यालय में कार्मिकों एवं आमजन को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों के लिए बने शौचालय तक सीमेन्टेड पक्का रास्ता बनाने, अनुपयुक्त तार फेंसिंग को हटवाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रदान किए है। उन्होंने कार्यालय में संचालित चाईल्ड हैल्पलाईन 1098 कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाल विवाह के संबंध में प्राप्त दो शिकायतों का अवलोकन करने के उपरांत पाया कि प्रशासन द्वारा बाल-विवाह तो रूकवा दिया गया परन्तु इस संबंध में वर-वधु पक्षों के घर जाकर बाल विवाह नहीं करने की रिपोर्ट संबंधित उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त करने के निर्देश तहसीलदार सवाई माधोपुर मुकेश अग्रवाल को प्रदान किए है। उन्होंने उक्त प्रकरणों का का निस्तारण तहसीलदार की रिपोर्ट होने के पश्चात करने के निर्देश चाईल्ड हैल्पलाइन प्रभारी को दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !