Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोल्ड ड्रिंक के रूप में बेच रहे ज*हर, बच्चों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़

चिकित्सा विभाग की टीम ने 400 लीटर मैंगो ड्रिंक व 200 लीटर आइस कैंडी की सीज

सवाई माधोपुर : राज्य में संचालित शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों का नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा 30 अप्रैल 2024 से 4 जून 2024 तक कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, शरबत, ठंडाई, बैकरी, बेकरी प्रॉडक्ट्स, बडे होटल, ढाबे, रेस्टारेंट, मावा, पनीर, घी, मिठाई, मसाले, रीयूज्ड कुकिंग ऑइल, बड़े स्तर पर समोसा, कचौरी की निर्माण इकाई का नमूनीकरण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान में लिए गए नमूनों में पेस्टीसाइड एवं कृत्रिम रंग इत्यादि हानिकारक रसायनिक पदार्थों की जांच कराते हुए संस्थान की हाइजीनिक सेनिटेशन खाद्य अनुज्ञापत्र की वांछित पालना की सुनिश्चितता की जाएगी ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके।

 

 

अभियान के अंतर्गत निर्माण इकाईयों का भी सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया जाएगा। अभियान के तहत विभाग द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के आदेश अनुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं सवाई माधोपुर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश पूर्वीया, बाबू लाल तगाया ने सवाई माधोपुर में चांदनी एंटरप्राइजेज खेरदा सवाई माधोपुर से रेडी टू सर्व फूड बेवरेज फ्रेश मैंगो ड्रिंक, जिसमें फ्रूट पल्प 20 प्रतिशत का डिक्लेरेशन लिखा हुआ था लेकिन देखने पर उसमें 1 प्रतिशत फ्रूट पल्प प्रतीत नहीं हो रहा था।

 

News From Sawai Madhopur 03 May 2024

 

ऐसे में 400 लीटर फ्रेश मैंगो ड्रिंक को सीज किया गया। साथ ही हिसार में मैंगो ड्रिंक की प्रॉडक्शन यूनिट फर्म को भी विभाग द्वारा नोटिस दिया गया है। अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी रीको सवाई माधोपुर से फ्रूट ड्रिंक माजा का नमूना लिया गया। वहीं गंगापुर सिटी से रवि ट्रेडिंग कंपनी गंगापुर सिटी से रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक फ्रूटी, केशव एंटरप्राइजेज गंगापुर सिटी से फ्रूट ड्रिंक मैंगो मैजिक के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही गौरव इंटरप्राइजेज पुरानी अनाज मंडी गंगापुर सिटी से सेकरिन एएवं आर्टिफिशियल रंग से बनी हुई आइस केंडी का नमूना लिया गया। क्योंकि सैकरीन का उपयोग 14 साल से छोटे बच्चों के लिए हानिकारक है इसलिए फर्म के यहां 20 कट्टे आईस कैंडी के सील व सीज कर प्रॉपराइटर की सुरक्षित अभिरक्षा मे सौंपा गया।

 

रिपोर्ट आने के पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्यवाही विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही चौथ का बरवाडा में चौथ माता ट्रस्ट द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, महायज्ञ में बनवाए गए प्रसाद का भी विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। आयोजन में प्रसाद में मालपुए देसी घी में बनाए जा रहे थे। प्रसादी में खाने की शुद्वता व उच्च गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जा रहा था। जो कि एक सराहनीय कदम है। विभाग की आमजन से अपील है कि वे घर एवं अन्य आयोजनों में शुद्व व उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !