Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी की पुरुष एवं महिला इकाई का संयुक्त परिवार मिलन समारोह हुआ आयोजित

गंगापुर सिटी : मां माधुरी बृज बारिस सेवा सदन भरतपुर से संबद्ध अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी की पुरुष एवं महिला इकाई का संयुक्त परिवार मिलन समारोह अपना घर संस्था के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति में 2 मई को रूकमणि मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। समिति सचिव शिवनारायण गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल सभापति नगर परिषद गंगापुर सिटी, विशिष्ट अतिथि दीनदयाल गुप्ता सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा, राष्ट्रीय संयोजक अपना घर सेवा समितियां कुसुम अग्रवाल,राष्ट्रीय सचिव, अपना घर संस्था विनोद बंसल रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक अपना घर संस्था वीरपाल सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि दीनदयाल गुप्ता का समिति अध्यक्ष, सचिव एवं वित्त सचिव द्वारा साफा बंधवाकर तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। अपना घर संस्था के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज का पुरुष व महिला इकाई के संरक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत व सम्मान किया गया। मंच पर आसीन अन्य सभी विशिष्ट अतिथिगण, कार्यक्रम अध्यक्ष का, समिति पदाधिकारीयों का कार्यक्रम संयोजक का एवं मंच संचालकों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता पट्टीवालों द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

 

 

समिति की पुरुष में महिला इकाई के सचिवों द्वारा अपनी-अपनी इकाइयों का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा गया दोनों इकाइयों के नवीन सदस्यों की घोषणा की गई जिन्हें अपना घर संस्था के संस्थापक डॉ. बी.एम.भारद्वाज द्वारा शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सचिव विनोद बंसल ने अपने उद्बोधन में अपना घर आश्रम के बारे में विस्तार से बताया राष्ट्रीय संयोजक अपना घर सेवा समितियां कुसुम अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना घर आश्रम में प्रभु की बनाई हुई साक्षात जीवंत मूर्तियों की सेवा का कार्य किया जाता है एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी से आग्रह किया कि वह एक बार जरूर अपना घर आश्रम भरतपुर की विजिट करें एवं वहां रह रहे प्रभु स्वरूप प्रभुजियों का दर्शन लाभ लेवे। मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने स्वयं अपना घर आश्रम भरतपुर के एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा है एवं वहां रह रहे प्रभुजियों से आत्मीय मुलाकात की है।

 

Joint family meeting ceremony of male and female units of Apna Ghar Seva Samiti Gangapur City was organized

 

अग्रवाल ने अपना घर आश्रम भरतपुर की व्यवस्थाओं की काफी सराहना की एवं गंगापुर सिटी में समिति पदाधिकारीयों के साथ मिलकर अपना घर आश्रम की स्थापना का संकल्प लिया। अपना घर संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज ने अपने ओजस्वी एवं सार गर्वित उद्बोधन में कहा कि सेवा के लिए पहले से संसाधन नहीं जुटाए जाते हैं बल्कि सेवा का एक निश्चय होने पर सेवा कार्य शुरू कर दिया जाता है संसाधन स्वत: ही जुट जाते हैं। अपना घर आश्रम भरतपुर की विजिट करने के लिए आग्रह करते हुए भारद्वाज ने कहा कि जो लोग भगवान में विश्वास नहीं करते हैं एवं नास्तिक हैं वह एक बार कम से कम 24 घंटे के लिए अपना घर आश्रम भरतपुर की यात्रा करें एक रात्रि विश्राम आश्रम में ही रहकर प्रभुजियों की सेवा कार्यों को देखें तो उन्हें भी भगवान पर अवश्य विश्वास हो जाएगा कि कैसे सोते ही सेवा कार्य होता है।

 

गंगापुर सिटी में अपना घर आश्रम बनाने के लिए भारद्वाज ने कहा कि आप दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करें अवश्य ही आश्रम बन जावेगा। राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी का एक अच्छा नाम है एवं समिति की दोनों इकाइयों द्वारा सेवा कार्य भली-भांति किया जा रहे हैं तथा इन्होंने इसी प्रकार आगे भी कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार मित्तल एवं विश्वा बंधु आर्य द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधु समारोह स्थल के निदेशक राजेंद्र खारवाल एवं मंच संचालक धर्मेंद्र मित्तल का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुमार गुप्ता रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !