Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सोशल मीडिया रील्स पर अभासी प्रशंसा पैसा कमाने की ललक में रिश्ते हो रहे हैं तार-तार 

समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप बन रहा है मनोरंजन का ये ट्रेंड – लेखक किरोड़ी लाल मीना

सवाई माधोपुर : वर्तमान समय में देश में जिस तरह सोशल मीडिया की लत ने लोगों को एकाकी बना दिया है वहीं दूसरी और इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स अपलोड करने का पागलपन हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। विशेषकर युवा एवं महिला वर्ग द्वारा रील्स अपलोड की जा रही है उसी तरह रील्स को देखने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रील्स बनाने वालों के साथ-साथ देखने वाले लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। वर्तमान में खासतौर पर जिस तरह की रील्स बन रही हैं वे गलत कंटैंट दे रही हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जल्दी सफल होने के लिए गलत तरह के कटैंट दिखाए जा रहे है, देखने वाले भी अच्छे कंटैंट नहीं देखते।

 

 

इसके लिए लोग गलत कटैंट बनाकर अपलोड कर रहे हैं। सोशल मीडिया एप ऐसे कंटैंट को रोक नहीं रहा। वह इनको ज्यादा प्रमोट करता है। इसलिए लोग तेजी के साथ गलत कंटैंट बनाकर इस अभासी दुनिया में अपनी प्रशंसा एवं धन कमाने की जुगत में लगें हुए है। वर्चुअल स्क्रीन पर पल पल सामने आती रील्स और अजब-गजब वीडियोज पर नजर डाले तो यह बात प्रतीत होती है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आभासी संसार में महिलाएं काफी समय बिता रही है। साथ ही देश भर के हर हिस्से में सोशल मीडिया के प्रति महिलाओं की इस तरह बढ़ती सनक के गंभीर परिणाम सामने आने लगे हैं। इस जुनून के चलते ना केवल महिलाओं और बहन-बेटियों के लिए असुरक्षा के हालात पैदा हुए है बल्कि आपराधिक घटनाएन भी हो रही हैं।ठहराव और मन की दृढ़ता के मान पाले वाली भारतीय स्त्रियों द्वारा रील्स और वीडियोज में साझा की जा रही सामग्री वाकई हैरान करने वाली है।

 

Virtual praise on social media reels Relationships are getting torn apart in the desire to earn money

 

रिश्तों को तार-तार कर रहा है मनोरंजन का ये ट्रेंड:- मजाक के नाम पर हर दर्जे की असभ्य बातें और नृत्य के नाम पर अश्लील हाव-भाव स्वयं स्त्रियां ही परोस रहीं है। कहीं ग्रामीण महिलाएं कुएं में झूलती चारपाई पर बैठी रील्स बनाकर जीवन को खतरे में डाल रही तो कहीं बीच सड़क पर चारपाई बिछा कर रील बनाकर नियम कानून तोड़ रही है। तो कहीं भैंस पर चढ़कर नृत्य कर रही हैं तो कई फूहड़ता भरे अश्लील नृत्य कर रही है। परिस्थितियां ऐसी है कि छोटे-छोटे गांवों कस्बों में बसी घर परिवार संभाल रहीं महिलाएं भी इस पागलपन का शिकार हो चली है। बहुत से घरों में उनके अपने इनके रील्स बनाने के इस जुनून से परेशान हैं। रोक-टोक करने पर आपराधिक घटनाएं तक हो रही है। कई जगह पत्नी के रील्स के जुनून से व्यथित होकर पतियों ने आत्मह*त्या कर ली तो कहीं मना करने पर पत्नी घर छोड़कर चली गई।

 

सोशल मीडिया पर चल रही रील्स के इस दौर में नाबालिग लड़कियां, युवतियां और घर-परिवार की जिम्मेदारी निभा रही महिलाएं तक अपनी सुध-बुध खो रही है। ना केवल सोशल मीडिया पर अंजान चेहरों से मित्रता कर असुरक्षा को न्योता दे रही है बल्कि रील्स बनाने एवं फोलोवर लाइक बढ़ाने की व्यग्रता, मानसिक सेहत पर बुरा असर कर रही है इसके बाद भी आभासी प्रशंसा एवं पैसा कमाने की जुगत में रील्स को हीट बनाने और लाखों व्यूज पाने के लिए हद पार कर रही हैं। लाइक फोलोवर बढ़ाने के फेरे में गलत कदम उठा रही है। अंततः यह परिवार के बिखराव का कारण बनता जा रहा है समय रहते अपनों की समझाइश का कोई असर नहीं दिखता।

 

सोशल मीडिया का सेहत पर पड़ रहा बुरा प्रभाव :- सोशल मीडिया का सबसे अधिक इस्तेमाल युवा वर्ग के लोग करते हैं, इसलिए युवाओं पर इसका असर ज्यादा पड़ रहा है, सोशल मीडिया पर हर दूसरी पोस्ट रील्स ही नजर आ रही है युवाओं से लेकर सभी उम्र के लोगोें में रील्स बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है, यह युवाओं की पढ़ाई पर नकारात्मक असर डाल रही है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक के युवा एक से बढ़ कर एक रील्स अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे है।

 

युवा वर्ग अलग-अलग जगहों पर जाकर रील्स तैयार कर रहे हैं रील्स पर सक्रिय दिखर रहे युवा असल मायनों में सामाजिक जुड़ाव से कटते जा रहे हैं। युवाओं का ज्यादतर समय आभासी दुनिया में गुजर रहा है। रील्स बनाते समय कई युवा दुर्घटना का भी शिकार हो रहे है। छोटे छोटे बच्चों को भी इसका शौक होने लगा है। जबकि जानकार लोग कहते हैं कि छोटे बच्चों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। इसके चलते शारीरिक सक्रियता कम होने लगती है और मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लेखक : किरोड़ी लाल मीना

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !