सवाई माधोपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार एवं भाजपा प्रत्याशी डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा 3 नवम्बर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि विधायक अबरार 3 नवम्बर को दोपहर बाद अबरार फार्म हाउस से समर्थकों के साथ रवाना होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगें। यहां पर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे। दीनदयाल मथुरिया जिला मंत्री भाजपा ने बताया कि सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. किरोड़ी लाल अपने 73वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार 3 नवम्बर को सुबह 8:30 बजे शहर स्थित दण्डवीर बालाजी के पूजा अर्चना कर नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे।

भाजपा प्रत्याशी डाॅ. मीणा जुलूस के साथ शहर से आलनपुर लिंक रोड़, सिविल लाइन्स, टोकं रोड़, अम्बेडकर सर्किल होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुचेगें। जहां पूर्व विधायक राजकुमारी दियाकुमारी (सांसद-राजसमन्द) भी साथ रहेगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रही आशा मीणा भी 6 नवम्बर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेगीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया