Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कंगना को ‘थप्पड़’ मारने वालीं कुलविंदर कौर के भाई ने कहा- मामला कुछ और है

अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मा*रने वाली कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुलविंदर कौर के बड़े भाई शेर सिंह माहीवाल ने कहा कि, “कुलविंदर मेरी छोटी बहन है। हम छह भाई बहन हैं। वह मुझसे छोटी है। उसकी ड्यूटी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर है।”
उन्होंने कहा कि, “जितनी हमारे पास जानकारी है उसके अनुसार कल जब कंगना रनौत आई तो कुलविंदर कौर ने कहा कि आपको अपना पर्स और मोबाइल फोन को स्कैनर से पास कराना पड़ेगा। इसे लेकर उन दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसे लेकर यह सारी घटना हुई है।” शेर सिंह ने कहा कि, “दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है।
Brother of Kulwinder Kaur, who 'slapped' Kangana, said - the matter is something else
हमारा कहना है कि अगर कुलविंदर कौर ने कोई थप्पड़ मारा है तो उसकी कोई वीडियो क्यों नहीं है।” उन्होंने कहा कि, “कंगना रनौत को भी हम कहना चाहते हैं कि जब आप एक्टर थे। उस समय आप जो कहते थे वह लोगों को पसंद नहीं आता था, लेकिन अब आप सांसद बन चुके हैं। आपकी जो भाषा है वह भी ठीक नहीं है।”
“कभी आप किसानों के बारे में बुरा बोलते हो, कभी हमारी माता-बहनों को टके-टके की बताते हो, कभी कहते हो कि वे 100-100 रुपये दिहाड़ी पर आई हैं।” कुलविंदर कौर के भाई ने कहा कि कंगना रनौत ने किसानों को जो खालिस्तानी बताया था उसे लेकर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

आखिर क्या है पूरा मामला :- 

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा था थप्पड़:- 

भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने दावा किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि, “मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं। मैं बिल्कुल पूरी तरह से सुरक्षित हूँ और ठीक हूँ। आज जो हादसा हुआ, वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ।

यह हादसा सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ है।” कंगना ने कहा कि “मैं सिक्योरिटी चेक से जैसी ही निकली तो दूसरे केबिन में एक महिला थीं, जो कि सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मचारी थीं। उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और अपशब्द कहे।” कगना रनौत ने कहा कि, “मैंने उनसे (सुरक्षाकर्मी) ऐसा करने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं।”

“मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उसको हम कैसे हैंडल करेंगे।” बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को करीब 75 वोट के अंतर से हराया है।

यह भी पढ़ें:- “कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़”

#News #Delhi “कंगना को ‘थप्पड़’ मारने की घटना पर बोले राकेश टिकैत- ‘बेटी के साथ हैं'”

कंगना को ‘थप्पड़’ मारने की घटना पर बोले राकेश टिकैत- ‘बेटी के साथ हैं’

 

यह भी पढ़ें:- “कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कर्मी को डीजी ने किया सस्पेंड”

 

#Breaking #Chandigarh “कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कर्मी को डीजी ने किया सस्पेंड”

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कर्मी को डीजी ने किया सस्पेंड 

 

 

यह भी पढ़ें:- “कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़”

 

#News #Chandigarh “कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़”

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़ 

 

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !