Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कंगना को ‘थप्पड़’ मारने की घटना पर बोले राकेश टिकैत- ‘बेटी के साथ हैं’

भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ‘थप्पड़’ लगाने की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपना बयान शेयर करते हुए लिखा है कि, “…हम सब उस परिवार और बेटी के साथ हैं।” राकेश टिकैत ने कहा कि, “चंडीगढ़ में एयरपोर्ट पर सांसद कंगना के साथ जो हुआ, वह एक बहस थी। लड़की को लेकर जो बताते हैं कि उसने थप्पड़ मारा है।

उसने थप्पड़ नहीं मारा है। वो बहस हुई। जब किसान आंदोलन चल रहा था, उसने यह बयान दिया कि जो किसान बैठे थे, जो महिलाएं आती हैं, वे 100-100 रुपये आंदोलन में लेकर बैठती हैं। वह लड़की उससे आहत थी।” “पूरा पंजाब उस लड़की के साथ है। जितनी उससे गलती हुई, वो धारा लगा दो उस पर, लेकिन उसे सस्पेंड करना, नौकरी से बर्खास्त करना।
Rakesh Tikait said on the incident of 'slapping' Kangana - 'I am with my daughter'
उसकी जांच करो कि ये हादसे क्यों हो रहे हैं। क्या फोर्स के लोग तंग नहीं हैं। जय जवान, जय किसान का नारा देश में लगता है। जो फौज में बच्चे हैं, वे भी अपने ही परिवार से हैं।” उन्होंने कहा कि, “क्या एक साल तक उनको आतंकवादी नहीं कहा। क्या 13 महीने तक उनकी बेइज्जती नहीं की। ये दर्द फौज के हर जवान में है। ज्यादा छेड़खानी करने की जरूरत नहीं है।  नेता भी अपनी बयानबाजी बंद करें।”

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा था थप्पड़ 

भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने दावा किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि, “मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं। मैं बिल्कुल पूरी तरह से सुरक्षित हूँ और ठीक हूँ। आज जो हादसा हुआ, वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ।

यह हादसा सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ है।” कंगना ने कहा कि “मैं सिक्योरिटी चेक से जैसी ही निकली तो दूसरे केबिन में एक महिला थीं, जो कि सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मचारी थीं। उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और अपशब्द कहे।” कगना रनौत ने कहा कि, “मैंने उनसे (सुरक्षाकर्मी) ऐसा करने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं।”

“मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उसको हम कैसे हैंडल करेंगे।” बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को करीब 75 वोट के अंतर से हराया है।

यह भी पढ़ें:- “कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़”

#News #Chandigarh “कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़”

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़ 

यह भी पढ़ें:- “कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कर्मी को डीजी ने किया सस्पेंड”

#Breaking #Chandigarh “कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कर्मी को डीजी ने किया सस्पेंड”

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कर्मी को डीजी ने किया सस्पेंड 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !