Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्व प्रकरणों का करे शीघ्र निस्तारण – जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव 

सवाई माधोपुर:- राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि राज्य सरकार की मंशानुसार उनका उपयोग जनहित में हो सकें। उन्होंने कहा कि पानी एवं बिजली के संबंधित संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि आवंटन के कार्यों को प्राथमिकता प्रदान की जाए।

 

 

उन्होंने कहा कि राजस्व के पुराने प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की कार्यवाही भी राजस्व अधिकारियों द्वारा अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय में राज्य हित के लंबित राजस्व संबंधी प्रकरणों का प्रभारी अधिकारी द्वारा पैरवी की जाए। ताकि इन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण राज्य हित में हो सकें। उन्होंने लाईट्स पर दर्ज प्रकरणों के भी सीधे निस्तारण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।

 

 

 

Revenue cases should be resolved quickly - District Collector Dr. Khushal Yadav

 

 

 

साथ ही जिला राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 20 वर्षों से अधिक अवधि के लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालयों में भूमि रूपान्तरण के लंबित प्रकरणों में स्पष्ट रिपोर्ट भिजवानें व उपखण्ड/तहसील कार्यालयों में लंबित प्रकरणों के निधारित समयावधि 90 दिवस में निस्तारण के निर्देश दिए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य ने कार्मिकों के 16 व 17 सीसी प्रकरणों के जवाब जिला कलक्टर कार्यालय को शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने भूमि रूपांतरण, नामांतरण, पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान सहित रास्तों पर अतिक्रमण प्रकरणों के संबंध में उचित कार्यवाही कर जिला कलक्टर कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कार्यालय के भौतिक सत्यापन करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने राज्य सरकार की मंशानुसार सभी राजस्व अधिकारियों को ई-फाईल प्रणाली के तहत ही फाईलिंग कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, एसडीएम मलारना डूंगर बद्रीनारायण, एसडीएम बौंली विनीता स्वामी, एसडीएम खण्डार दामोदर सिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !