Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक

न*शा मुक्त समाज के लिए व्यापक स्तर पर हो पहल – राज्यपाल कलराज मिश्र

जयपुर:-राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि न*शा मुक्त समाज के लिए व्यापक स्तर पर पहल किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने न*शा मुक्ति प्रयासों को जन आंदोलन बनाए जाने का आह्वान किया है। राज्यपाल मिश्र शुक्रवार को बीकानेर के राजकीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय सभागार में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी और पुलिस रेंज बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संवाद न*शे के विरूद्ध अभियान में समाज की भूमिका को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने चिंता जताते हुए कहा कि जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 6 करोड़ से अधिक लोग न*शीली दवाइयों के उपयोगकर्ता हैं। इनमें बड़ी संख्या में 10 से 17 वर्ष के किशोर शामिल हैं। यह आंकड़े डराने वाले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा रखा गया संवाद मा*दक द्रव्यों के सेवन से मुक्त स्थाई समाज के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अभिनव पहल साबित होगा। उन्होंने कहा कि न*शा मुक्ति जैसे अभियानों में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Youth worry governor kalraj mishra Ajmer news udpate 08 June 2024
छोटे-मोटे अपराधों में पुलिस के समक्ष ऐसे अपराधी आते होंगे, जिन्होंने न*शे की आदत के कारण अपराध का रास्ता अपनाया हो। ऐसे लोगों की पहचान कर, उन्हें अपराध से दूर रखने, न*शे की प्रवृत्ति से बचाने की दिशा में पुलिस की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। राज्यपाल ने आह्वान किया कि रेडक्राॅस के जरिए न*शे के आदी व्यक्तियों के लिए एकीकृत पुनर्वास केन्द्र अधिक से अधिक संख्या में स्थापित हों।
न*शा मुक्ति केन्द्रों में न*शीली दवाओं पर निर्भर व्यक्तियों के लिए परामर्श एवं उपचार सुविधाएं विकसित की जाएं। इनके लिए रेफरल और लिंकेज प्रदान करने के साथ स्क्रीनिंग, मूल्यांकन और परामर्श की सुविधाएं बढ़ाई जाएं।राज्यपाल ने रेंज पुलिस द्वारा न*शे की रोकथाम के लिए किए गए पुलिस पब्लिक पंचायत, पुलिस विद्यार्थी चौपाल, ऑपरेशन सीमा और स्टूडेंट्स अगेंस्ट ड्र*ग्स जैसे नवाचारों की सराहना की है। इससे पहले राज्यपाल ने संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया। वेदपाठी पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। इस दौरान उन्होंने न*शा मुक्ति अभियान में सहयोग करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया।
इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमेन विजय खत्री ने स्वागत उद्बोधन में सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी। पुलिस रेंज बीकानेर के महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने न*शा मुक्ति से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। जिला कलक्टर एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी की जिला अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने आभार जताया। इस दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी भी बतौर अतिथि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमेन राजेन्द्र जोशी ने किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के डॉ. श्रीगोपाल, अनूपगढ़ के डॉ. विजय चोरड़िया एवं डॉ. रविकांत गोयल, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, रंगकर्मी मोहम्मद रफीक पठान एवं रामकेश मीणा, श्रीगंगानगर के रामविलास, बीकानेर के जय खत्री, अनूपगढ़ के कालूराम, हनुमानगढ़ के हरीश,  सुनील कुमार एवं वसीम, हनुमानगढ़ के रामेश्वर मेघवाल, सुरेंद्र धारणिया, जैन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, श्रीगंगानगर के विक्रम ज्याणी, यूथ अगेंस्ट इललिटरेसी के यश बिनावरा, रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा के पूर्व डीआरआर सुरेन्द्र जोशी, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के गजेंद्र सिंह, विजय कुमार श्रीमाली, मोहम्मद सलीम और नगर विकास न्यास सचिव सुभाष कुमार का सम्मान किया गया।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !