Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की का अ*पहरण कर ब*लात्कार करने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

मित्रपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अ*पहरण कर ब*लात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल महावर पुत्र बृजमोहन निवासी मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में वांछित आराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

 

 

अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की का अ*पहरण कर ब*लात्कार करने वाले आरोपी राहुल महावर पुत्र बृजमोहन निवासी मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 2 जून को करीब शाम 6- 7 बजे आरोपी राहुल महावर द्वारा एक नाबालिग लड़की का अ*पहरण किया था। जिस पर मित्रपुरा थाने पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

Mitrapura Sawai Madhopur Police News Udpate 08 June 2024

 

 

पुलिस की जांच के दौरान आरोपी राहुल महावर पुत्र बृजमोहन के विरुद्ध अपराध आईपीसी व पॉक्सो एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाया गया। उन्होंने बताया कि 6 जून को तलाशी के दौरान आरोपी की सूचना मिली की आरोपी राहुल महावर बोरदा के आगे दत्तवास की तरफ सरकारी स्कूल के पास है। सूचना मिलने पर मित्रपुरा थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता बोरदा के आगे दत्तवास की तरफ सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, जहां पर आरोपी दिखाई दिया।

 

 

 

 

जिसे जाप्ता की मदद से दस्तयाब किया गया। अनुसंधान अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष महिला अपराध अनुसंधान इकाई सवाई माधोपुर ओम प्रकाश द्वारा आरोपी से अनुसंधान व पूछताछ के बाद आरोपी को आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह, रामअवतार कांस्टेबल, सीताराम कांस्टेबल शामिल रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !