Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर जाकर जागरूक करने का अनूठा प्रयास

सार्वजनिक पार्कों एवं स्थानों पर प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड़ नाटकों का हुआ आयोजन –

पेट्रोल पम्प पर दे रहे नि:शुल्क पीयूसी प्रमाण पत्र

जयपुर:- राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को सार्वजनिक पार्कों में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी के साथ जवाहर नगर स्थित कच्ची बस्ती में कपडे के थैलों का वितरण किया गया एवं प्लास्टिक निर्मित उत्पादों यथा प्लास्टिक कैरी बैग्स एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग न करने के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया गया।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने सुबह सार्वजानिक पार्कों में जाकर वहां आमजन से पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित प्रश्न पूछे, वहीं प्रतिभागियों को कपड़े के थैले के साथ पौधे देकर पौधरोपण एवं कपडे के थैलों के उपयोग को दिनचर्या का भाग बनाने के लिए जागरूक किया। विश्व पर्यावरण दिवस एक आयोजन या समारोह तक ही सीमित न हो और बड़ी आबादी इस पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को अपनी दैनिक जीवन का भाग बना सके।
A unique effort to create awareness for environmental protection by going door-to-door in jaipur
इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी सड़कों पर उतरे और सार्वजनिक स्थानों पर कपडे के थैले वितरण करने के साथ घर-घर जाकर भी  कपड़े के थैले वितरित किये ताकि आमजन को प्लास्टिक केरी बैग्स के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके और कपडे के थैले को उपयोग में लेने के लिए संकल्पित किया जा सके। इसी क्रम में छोटे बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य निजी विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही सेल्फी स्टैंड लगाए गए जहाँ बच्चो ने रोचकता के साथ सेल्फी ली एवं पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।
जन-जागरूकता के कार्यक्रम के तहत मंडल द्वारा पेट्रोल पम्पों पर वाहनों को नि:शुल्क पीयूसी प्रमाण पत्र के साथ कपड़े के थैले एवं सीड बॉल्स भी वितरित किये गए। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ आमजन को वाहनों से होने वाले प्रदूषण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य को प्रदूषण एवं प्लास्टिक मुक्त करने की यह विशेष पहल राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में एक मुहिम के रूप में चलायी जा रही है।
इस मुहिम में आमजन का अपेक्षित सहयोग एवं प्रतिभागिता यह इंगित करती है। मंडल अधिकारियों द्वारा जन जागरूकता के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयासों के परिमाणस्वरुप अब वो दिन दूर नहीं जब राज्य के प्रत्येक घर में प्लास्टिक कैरी बैग्स की जगह कपड़े के बने थैले होंगे और प्रदूषण एवं प्लास्टिक मुक्त राज्य की संकल्पना को जल्द ही साकार किया जा सकेगा।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !