Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सुनील तिलकर होंगे सवाई माधोपुर नगर परिषद के नए कार्यवाहक सभापति

सवाई माधोपुर:- राजस्थान लोकल प्रकोष्ठ के डायरेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बीते शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सुनील तिलकर को अस्थाई रूप से नगर परिषद सवाई माधोपुर के सभापति पद का कार्यभार सौंपा है। यह आदेश मात्र 60 दिनों के लिए ही मान्य है। बात दें की राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर नगर परिषद के तत्कालीन सभापति विमल चंद महावर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया था।

 

 

 

विमल चंद महावर को एसीबी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जिसके कारण उन्हें 2 महीने तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद जैसे ही उनकी जमानत हुई तो उन्होंने वापस सभापति पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया था। जिसे लेकर नगर परिषद के पार्षदों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। याचिका पर सुनवाई 6 अप्रैल 23 को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही राज्य सरकार की ओर से एक आदेश जारी कर उन्हें वापस निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद सभापति का पद एक महीने तक खाली रहा।

 

 

Sunil Tilkar will be the new acting chairman of nagar parishad Sawai Madhopur

 

 

 

इसके बाद फिर राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजबाई वर्मा को नगर परिषद सभापति नियुक्त कर दिया। राजबाई का कार्याकाल 9 दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो गया। इस दौरान चुनाव के चलते राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति नहीं की गई। जिसके बाद रमेश चंद बैरवा को नगर परिषद का कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद सुनील तिलकर को नगर परिषद सवाई माधोपुर का कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया है। सभापति बनने के बाद अब लोगों के रुके हुए और सरकारी काम भी रफ्तार पकड़ेंगे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !