सवाई माधोपुर: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी हरिराम मीना की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की समीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही वृक्षारोपण के लिए गड्डे खुदवाने तथा प्रगति से अवगत कराने के दिशा – निर्देश जारी किए है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से चलाने के निर्देश दिए है। बैठक में वृक्षारोपण से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया