Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

करोड़ों रुपयों की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा, इतना पकड़ा नगद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ के बरवाड़ा थाना पुलिस ने  सायबर ठ*गी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सायबर ठ*ग को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विक्की उर्फ विक्रम सिंह मीना निवासी सारसोप को गिर*फ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार और 1 लाख 12 हजार रुपए नगद जब्त किए है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में ऑपरेशन सायबर शील्ड अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद मय जाब्ता शिवाड़ चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी विक्की उर्फ विक्रमसिंह मीना को गिर*फ्तार किया हैं।

 

 

Chauth Ka Barwara Sawai Madhopur Police News 23 Jan 25

 

 

 

उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देशन में काली फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष कार्रवाई हेतु शिवाड़ चौकी पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक कार नाकाबंदी से बचकर पत्थर से टकराकर असंतुलित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। गाड़ी में बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगा। जिसे जाब्ते द्वारा पकड़ा गया। जब उससे भागने के कारण पूछा तो उसने बताया कि पुलिस को देखकर घबरा गया था। इसके बाद तसल्ली से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ विक्की निवासी सारसोप चौथ के बरवाड़ा बताया। जिसकी गाड़ी में चार – पांच एटीएम, दो मोबाइल और पैसे पड़े हुए थे।

 

 

 

 

 

जिसके बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कभी कुछ कहता, कभी कुछ कहता, जिससे पुलिस ने तसल्ली देकर पूछा तो उसने बताया कि साल 2021 में टिप्पर मिले। लोगों को ऑनलाइन रुपए कमाने का झां*सा देकर अपने मोबाइल में टेलीग्राम, मेटा, व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर चैनल बनाकर शेयर मार्केट ट्रेडिंग करके रुपए कमाने के स्क्रीनशॉटों में कांट-झांट कर अपने टेलीग्राम, मेटा और व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर अपने चैनलों पर डालकर लोगों को रुपए कमाने का लालच देकर रुपयों की ठ*गी का काम करता हूं। ये पैसे मैने ठ*गी से कमाएं हैं। कुछ पैसे आज ही एटीम से निकाल कर लाया हूं।

 

 

 

 

 

गाड़ी में रखे पैसे 1 लाख 12 हजार नगद, दो मोबाइल, 4 एटीम कार्ड, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और टिप्पर के पैसों से खरीदी हुई गाड़ी को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के अलग-अलग खातों से करीब एक करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन होना पाया गया हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आरपीजीओ व आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथा का बरवाड़ा थानाधिकारी सुमन कुमार, सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, हैड कांस्टेबल सायबर सेल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल बजरंग, बनवारी, दशरथ और बाबूलाल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !