Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोविड केयर सेंटर के लिए देवनारायण छात्रावास का किया निरीक्षण

सामान्य चिकित्सालय में कोविड के मरीजों का दबाव कम करने के लिए देवनारायण छात्रावास नीमली रोड़ पर कोविड केयर सेंटर में मरीजों को शिफ्ट कर उपचार किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने चिकित्सा एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ देवनारायण छात्रावास पहुंचकर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छात्रावास में पचास बेड का केयर सेंटर तुरंत प्रभाव से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके लिए बेड आदि की व्यवस्था करने के साथ ही चिकित्सकों की टीम तथा पैरा मेडिकल टीम की नियुक्ति करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। कलेक्टर ने छात्रावास में एंबुलेंस रखने, इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करने तथा दवाईयों की समुचित उपलब्धता करते हुए सामान्य चिकित्सालय से ऐसे मरीज जो रिकवर हो रहे हैं तथा मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, उन्हें शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जिससे सामान्य चिकित्सालय के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन बेड खाली हो सके तथा अधिक आवश्यकता वाले मरीजों को मिल सके।

Collector inspected Devnarayan hostel for covid care center

इसके बाद कलेक्टर ने मानटाउन बालिका विद्यालय के भवन का भी निरीक्षण किया। यहां भी आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को रखकर उपचार किए जाने की योजना को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से भी उनकी सलाह एवं सुझाव मांगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !