Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए : कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले में कोविड संक्रमण के प्रसार के मध्यनजर चिकित्सा एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में बैठक की। बैठक में अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने, अस्पताल में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने, कोविड केयर सेंटर पर मरीज शिफ्ट करने, ऑक्सीजन की उपलब्धता सुचारू रखने, दवाईयों की उपलब्धता रखने सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडरों के खाली होने पर तुंरत रिफिल करवाने के लिए भिजवाने, नियमित ऑडिट करने, निजी चिकित्सालयों को भी आवश्यकता के अनुसार आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रेमडेसिविर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य संसाधनों का दुरूपयोग किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। ऑक्सीजन की बूंद बूंद का उपयोग हो, लीकेज नहीं हो, रेगूलेटर आदि सही स्थिति में हो इसकी निगरानी रखी जाए।
उन्होंने डेडिकेटेड कोविड चिकित्सा केन्द्र सवाई माधोपुर जिला चिकित्सालय, रणथंभौर सेविका, गंगापुर उप जिला चिकित्सालय एवं रिया अस्पताल गंगापुर में भर्ती मरीजों के संबंध में भी फीडबेक लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने, दी गई जिम्मेदारियों को प्रो-एक्टिव रहते हुए आपसी समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे संकट की इस घड़ी से पार पा सके।

Availability of oxygen and essential medicines should be ensured Collector

कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय में कोविड उपचार के लिए ऑक्सीजन बेड 130 एवं विद आउट ऑक्सीजन बेड 12 कुल 142 बेड है। वर्तमान में 126 ऑक्सीजन बेड एवं पांच विद आउट ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती है। उन्होंने 15 अतिरिक्त बेड आज ही लगवाकर शुरू करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में सीएमएचओ, आरसीएचओ एवं सभी ब्लाॅक सीएमएचओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लाॅक में डोर टू डोर सर्वे के कार्य को तुरंत करवाया जाए। साथ ही आईएलआई के लक्षण वाले लोगों तथा संदिग्ध मरीजों को दवा कि किट बनाकर उपलब्ध करवाई जाए। जिससे समय पर ट्रेसिंग हो सके तथा आवश्यक उपचार भी मिल जाए। कलेक्टर ने इसके साथ ही वैक्सीनेशन के कार्य को भी सतत रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान, एसडीएम कपिल शर्मा, सीएमएचओ डाॅ. कैलाश सोनी, आरसीएचओ डाॅ. कमलेश मीना, पीएमओ डाॅ. सुनील शर्मा, डाॅ. केबी गुप्ता, डाॅ. अंजनी मथुरिया, मधुसूदन सिंह, औषधि नियंत्रक अजय सबल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !