Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बोलेरो और कार में आमने – सामने हुई भिड़ंत 

लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर रसूलपुरा गांव के समीप बोलेरो जीपऔर स्विफ्ट कार में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे बोलेरो जीप बेकाबू होकर खेतों में पलटी खा गई। घटना में बोलेरो और स्विफ्ट कार में सवार 5 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन को भाडोती सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

 

दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भाड़ौती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

 

Collision between Bolero and car in sawai madhopur

 

पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से भाड़ौती सीएचसी पहुंचाया जिनमें स्विफ्ट कार में सवार तीन गंभीर घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं बोलेरो जीप में सवार दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बोलेरो जीप सवाई माधोपुर से मलारना चौड़ जा रही थी।

 

 

वहीं स्विफ्ट कार लालसोट से जड़ावता गांव जा रही थी। इसी बीच दोनों वाहनों में भिड़ंत के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें कार में सवार दशरथ पुत्र माया लाल, अनीता पत्नी सुरेश, हरिमोहन निवासी जटवाड़ा व तमन्ना पत्नी किस्मत, 12 वर्षीय किशोरी इसराना पुत्री जमील निवासी मलारना चौड़ गंभीर घायल हो गए।

 

ये भी पढ़ें: – बोलेरो जीप और कार में हुई भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोग हुए गंभीर घायल”

 

बोलेरो जीप और कार में हुई भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोग हुए गंभीर घायल

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !