मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर संनिर्माण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर आज मंगलवार को श्रमिक विभाग मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग रखी की श्रम विभाग सवाई माधोपुर में कर्मचारियों के रिक्त पद होने की वजह से मजदूरों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के पद रिक्त होने से मजदूरों को श्रमिक विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गत 3 वर्षों से सवाई माधोपुर का मजदूर परेशान है और नये पंजीयन नहीं हो रहे हैं। छात्रवृत्ति योजना और शुभ शक्ति जैसी योजना के लिए मजदूरों को श्रमिक विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे है।

कोरोना काल में मजदूरों के सामने आर्थिक संकट के चलते मोबाइल में रिचार्ज ना होने के कारण हजारों मजदूरों के आवेदन जांच के नाम पर निरस्त कर दिए गए जिससे मजदूर परेशान है। मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
मजदूर यूनियन के महासचिव रामगोपाल गुणसारिया ने बताया कि मजदूरों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि मजदूरों को राहत मिल सके। इस दौरान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामधन रेगर, शंकर लाल बैरवा, रईस अहमद अंसारी, रमेश चंद महावर, राजपाल बैरवा, राजेंद्र कुमार, बृजमोहन, शबनम, मुकेश बैरवा आदि शामिल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया