Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन अध्यक्ष भरत बेनीवाल का किया स्वागत

प्रदेशभर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एकजुट करने और आगे की रणनीति के बारे सभी को एकजुटता की शपथ दिलाने के लिए रविवार ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन और राष्ट्रीय रोजगार संघ के अध्यक्ष भरत बेनीवाल का सवाई माधोपुर आगमन पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित युवाओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बेनीवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

 

 

भरत बेनीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से सभी की मांगों को दबाना और कुचलना चाहती हैं, परंतु मैं पहले भी संघर्ष कर अब तक सभी मांगों को सरकार से मनवाया है और इसी प्रकार आगे भी आपके लिए संघर्ष करते रहेंगे। सरकार से लड़कर आप सभी की लंबित मांगों को पूरा करवाते रहेंगे। बेनीवाल ने सभी को संदेश देते हुए कहा कि जयपुर में जल्द ही एक बड़ी महारैली का आयोजन कर आप सभी के चल रहे मुद्दों से सरकार को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले क्रांति मार्च जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर, दौसा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, अजमेर, टोंक और अब कोटा झालावाड़ पहुंचा है।

 

All India Medical Students Association President Bharat Beniwal welcomed in sawai madhopur

 

राजस्थान सरकार से हुई हमारी वार्ता के पश्चात अक्टूबर में घोषित भर्ती परीक्षाओं में नकल विरोधी कानून को विधानसभा में संशोधित करते हुए जारी किया जाना चाहिए। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को ब्रिज कोर्स के दौरान 10 हजार रूपये प्रति महीने स्टाइफंड को दिया जाए। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती मैं ब्रिज कोर्स के दौरान पेपर हिंदी, इंग्लिश, ऑब्जेक्टिव में हो, हेल्थ ऑफिसर भर्ती की वेटिंग लिस्ट जल्द से जल्द जारी की जाए। नई कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती की विज्ञप्ति पुराने नियमों के आधार पर जारी की जाए।

 

 

चिकित्सा विभाग व अन्य विभागों की लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। चिकित्सा विभाग में आने वाली सभी भर्तियों को लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाया जाए जिससे भर्तियों में फर्जीवाड़ा होने की आशंका नहीं रहे। फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल और नर्सेज की नई भर्ती की विज्ञप्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से जल्द से जल्द जारी की जाए। चिकित्सा विभाग में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को डायरेक्ट कैडर बनाकर समायोजित करते हुए राजस्थान के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को परमानेंट किया जाये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !