जिले के नव पदस्थापित पुलिस कप्तान सुधीर चौधरी ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था में सुधार, बजरी के अवैध कारोबार तथा अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

औपचारिक मुलाकात के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे पत्रकारों से चर्चा करते हुऐ उन्होने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों, युवा वर्ग को अपराधों की प्रवृत्ति से बचाने के लिए भी हर सम्भव प्रयास किये जायेगें।
पुलिस अधीक्षक चौधरी ने जिले की कानून व्यवस्था व अन्य मामलों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुऐ कहा कि मीडिया के सहयोग से ही सकारात्मक परिणाम आयेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया