Thursday , 23 July 2026
Breaking News

एमटीपी जिला स्तरीय समिति की बैठक का किया आयोजन

गर्भ का चिकित्सकीय समापन नियम 2003 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने की। बैठक में डाॅ. चेतराम मीना कनिष्ठ विशेषज्ञ (स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ) सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, डाॅ. सुनील शर्मा (सेक्रेटी) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रान्च सवाई माधोपुर, आशिष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी एवं प्रियंका गुप्ता (उपाध्याक्ष) ऑपरेशन फाॅर सोशल वर्क सोसायटी, सवाई माधोपुर उपस्थित रहे।

Organizing meeting MTP District Level Committee
बैठक में उपस्थित सदस्यगणों ने अध्यक्ष महोद्य को अवगत कराया कि पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने से पूर्व संबंधित प्राइवेट हाॅस्पीटलों का निरीक्षण किया जावे तत्पश्चात ही उचित पाये जाने वाले प्राईवेट हाॅस्पीटलों का पंजीकरण किया जावें। बैठक में डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में स्थित प्राईवेट हाॅस्पीटलों द्वारा गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम के तहत प्राप्त नवीन पंजीकरण आवेदन पर उपस्थित सदस्यगणों के साथ विचार विमर्श किया। आवेदन पत्रों का अवलोकन कर योग्यताधारी चिकित्सकों को एमटीपी के लिए पंजीकरण के लिए सहमति प्रदान की गई । आशिष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने उक्त हाॅस्पीटलों से पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के साथ साथ एमटीपी एक्ट के कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !