Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चक्रवात ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से टकराया

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच चक्रवात ‘मोंथा’ की लैंडफ़ॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया तीन घंटे तक चलेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी। वर्तमान में चक्रवात का केंद्र मछलीपट्टनम से 120 किलोमीटर, काकीनाडा से 110 किलोमीटर और विशाखापट्टनम से 220 किलोमीटर दूर है।

 

Cyclone Motha hits Andhra Pradesh coast

 

 

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की डायरेक्टर डॉक्टर मनोरमा मोहंती ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा कि आंध्र प्रदेश क्रॉस करने के बाद इसके ओडिशा के दक्षिण हिस्सों तक पहुँचने की आशंका है, जिसके चलते मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर समेत 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में भीषण बारिश की आशंका है। ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से जारी अपडेट के अनुसार अब तक कुल 61 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

 

 

 

इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। ओडिशा में चक्रवात से संभावित प्रभावित जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। चक्रवात से बचाव के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एनडीआरएफ़ की 26 टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ ने कहा है कि 19 टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !