जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने बताया कि जिले में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले कि प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में कम से कम एक हजार पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिले की कुल 200 ग्राम पंचायतों पर कम से कम 2 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा वन विभाग की ओर से अभी तक लगभग 50 हजार नए पौधे लगाये गये हैं। वहीं विभिन्न विभागाों की ओर से भी पौधरोपण कार्य किया जायेगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले की विभिन्न नर्सरियों में लगभग 8 लाख पौधे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आमजन भी इन नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर अपने स्तर पर पौधरोपण कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
