Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

डीजीसीए ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

नई दिल्ली: नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के अनुसार डीजीसीए ने एयर इंडिया से कहा है कि वो तीन अधिकारियों को चालक दल की समय सारणी बनाने और रोस्टरिंग से संबंधित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करे। डीजीसीए ने इन अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है और इस बारे में 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।

DGCA directed to take action against three Air India officials

एएनआई के अनुसार, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम नियामक के निर्देश को स्वीकार करते हैं और हमने आदेश लागू कर दिया है। अंतरिम अवधि में, कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एकीकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (आईओसीसी) पर सीधे तौर पर निगरानी रखेंगे। एयर इंडिया सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से एयरलाइन सवालों के घेरे में आ गई है। हाल के दिनों में एयर इंडिया ने अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी कटौती की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New rule for petrol and CNG buyers starts today, fuel won't be available without it in Delhi NCR Vikalp Times

आज से पेट्रोल-CNG लेने वालों के लिए नया नियम, बिना इसके नहीं मिलेगा फ्यूल

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर यानी आज (गुरुवार) से दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में पेट्रोल (Petrol) और CNG …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !