राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण सरपंच फरिमन बानो व संस्था प्रधान के द्वारा किया गया। अध्यापक दोबड़ा कला मुफीद अली ने बताया की बच्चों को यूनिफॉर्म मिलने पर उनके चहरे खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर सरपंच ने खासकर बालिकाओं को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। संस्था प्रधान कल्याण लाल कोली ने भी बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने और आने वाली अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रईस अहमद हारून खान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया