Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मृत मिले सुअरों में वायरस जनित अफ्रिकन स्वाईन फीवर रोग के मिले लक्षण

वर्तमान में जिले के शुकर वंश में फैली अज्ञात बीमारी के कारण सुअरों की असामान्य मृत्यु हो रही है जिसकी जांच हेतु जिला रोग निदान प्रयोगशाला व जयपुर से आई राज्य रोग निदान प्रयोगशाला की टीम द्वारा मृत व जीवित सुअरों से रक्त, विसरा व अन्य नमुने एकत्रित कर भोपाल निषाद प्रयोगशाला भेजे गये है।

 

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. भगवान लाल गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी नोडल अधिकारियों व पशु चिकित्सा अधिकारियों को नोडल क्षेत्र के सुकर वंश की संपूर्ण सूचना अपडेट करने के निर्देश प्रसारित कर दिये गये है। मृत पाये गये सुअरों में वायरस जनित अफ्रिकन स्वाईन फीवर रोग (एएसएफ) के लक्षण पाये गये है किंतु रोग की पुष्टि भोपाल प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी। इस रोग में पशु को तेज बुखार आता है पशु सुस्त हो जाता है कान, पेट, पूंछ की त्वचा अत्यधिक लाल व नीली हो जाती है। पशु लड़खड़ाते हुए चलता है, दस्त एवं उल्टी होती है। पशु की मृत्यु 3 से 10 दिन में हो जाती है।

 

Signs of virus-borne African swine fever disease found in dead pigs

 

इस रोग का उपचार व वैक्सीन उपलब्ध नहीं है केवल लक्षण के अनुसार ही दवा दी जा सकती है। अफ्रिकन स्वाईन फीवर रोग (एएसएफ) से मानवों को कोई खतरा नहीं है। यह रोग मानव को प्रभावित नहीं करता है। संक्रमण अधिक नहीं फैले इसके लिए पशुपालको को निर्देश दिये है कि बीमार पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखा जाये व खाना पीना भी पृथक रखा जाए, पशु बाडे को साफ सुथरा रखें व डिटर्जट, फिनाइल अथवा सोडियम हाईपो क्लोराईड घोल से वीसंक्रमित करें।

 

मृत पशुओं को गड्डा खोदकर, चुना डालकर, वैज्ञानिक विधी से शव का निस्तारण करें। जिले में अब तक सवाई माधोपुर क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा व बौंली क्षेत्र में कुल 1328 सुअरों की मृत्यु हुई है। इन क्षेत्रो में ईपिसेन्टर चिन्ह्ति किये गये है। सभी नोडल अधिकारियों व जिला रोग निदान प्रयोगशाला, जिला मोबाईल यूनिट को रोग के सर्वेक्षण व नियत्रण हेतु निर्देशित किया गया है। बीमारी के नियंत्रण व सर्वेक्षण हेतु आरआरटी गठित कर दी गई है व कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !