Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में आमजन से की पौधारोपण, परिंडे लगाने की अपील

सवाई माधोपुर:- मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत नीमोद के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में मंगलवार को रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन की न सिर्फ समस्याओं को सुना बल्कि उनके निराकरण के सार्थक प्रयास भी किए। जिला कलक्टर ने कहा कि भीषण गर्मी लू-तापघात से बचाव के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण इस मानसून के मौसम में करना होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा नि:शुल्क छायादार व फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक पौधा लगाकर उसका बच्चों की तरह पालन पोषण करने, पक्षियों के लिए अपने घर परिंडे बांधने, आवारा पशुओं के लिए खेली रखने व नियमित रूप से पानी भरने की अपील की है।

 

 

 

 

District Collector appealed to the general public to plant trees and birds in Ratri Chaupal in sawai madhopur

 

 

गरीब महिला रामप्यारी को मिला केटलशेड:-

जिला कलक्टर के पास रामप्यारी ने उसका जॉब कार्ड नहीं बनने की शिकायत की जिसकी जांच करने पर पाया गया कि पूर्व समय में उसका नाम जॉब कार्ड नहीं आया परन्तु नये समय में उसका जॉब कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाने के निर्देश दिए। वहीं उसके पशुओं के लिए केटलशेड, कृषि भूमि के समतलीकरण व मेड बंदी के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी मुकेश को दिए। वहीं लाईनमैन द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को फीडर व लाईन में त्रुटि आने व अन्य लाईट संबंधी कार्यों के लिए निजी व्यक्ति को चिन्हित करने पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जिला कलक्टर ने दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली संबंधी समस्याओं के लिए एक फीडर से जोड़ने वाले सभी उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जिसमें एक्सईएन, जेईएन, लाईनमैन के नंबर अवश्य हो। ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार की गांव में गैर हाजरी रहने की शिकायत पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी मोहन सिंह को ग्राम विकास अधिकारी की ग्राम में कार्यालय समय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने ग्राम में खारे पानी की समस्या से ग्रस्त ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को आर.ओ. या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

कचरा संग्रहण वाहन पर कार्य करने वाले संजय हरिजन की कार्य के उपरांत पंचायत द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत पर जिला कलक्टर द्वारा उसे तत्काल नियमानुसार न्यूनतम मजदूरी देने के निर्देश दिए है। वहीं रमेश चन्द मीना द्वारा उसके घर के पीछे पानी जमा होने की शिकायत करने पर नाला बनाकर उस पानी की निकासी जोहड में करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने रास्तों पर अवैध कब्जों की शिकायत पर पटवारी को सीमाज्ञान करवाकर संबंधित अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाही कर परिवादियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

इस दौरान उन्होंने उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण को गांव में दो दिवसीय कैम्प आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सरपंच गुलाबी बाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, उप निदेशक प्रियंका शर्मा, तहसीलदार सीमा गुणावत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

भाड़ौती जीएसएस का निरीक्षण कर किया रात्रि विश्राम:-

रात्रि चौपाल के पश्चात जिला कलक्टर ने भाड़ौती में 132 केवी जीएसएस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, जीएसएस की कार्यशीलता, विद्युत वितरण से संबन्धित उपकरणों के नियमित मरम्मत व रख-रखाव, उच्च विद्युत धारा पर काम करने वाले कार्मिकों के लिए सुरक्षा उपकरणों एवं उपायों, आपातकालीन सुविधाओं आदि से संबन्धित व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात जिला कलक्टर ने रात्रि विश्राम जीएसएस पर ही किया।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !