Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार संचालित अभियान अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन के तहत जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित निः शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आज शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में पहुंचे सभी डॉक्टर का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। चिकित्सा शिविर में लगभग 90 से अधिक लोगों ने रक्तचाप, ब्लड शुगर तथा नाक, कान, गला व नेत्र संबंधी बीमारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श तथा निःशुल्क दवा वितरण का लाभ लिया।

 

District Legal Services Authority Secretary inaugurated the free medical check-up camp by cutting the ribbon

 

साथ ही जिन वृद्धजनों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा निःशुल्क स्टिक का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में उपस्थित सचिव व डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज और सही डॉक्टरों का पता न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसके लिए ऐसे निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाता रहना आवश्यक है। इस अवसर पर जनरल फिजीशियन डॉ. राजकुमार मीना, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रूकमणी मीना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता, नर्सिंग स्टॉफ मुरारी लाल मीना, वृद्धाश्रम संचालक रविन्द्र बसावतिया व अन्य वृद्धाश्रम स्टॉफगण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !