Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक किया जाएगा। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत (बेसरा) ने बताया कि ग्रामिण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा 19 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार, 20 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर, 21 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, 22 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा एवं 23 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर बहत्तर सीडी में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

 

Recruitment selection examination for military security personnel and military security supervisor will be organized from 19th February.

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान के अन्य जिले का बेरोजगार अभ्यर्थी सवाई माधोपुर के प्रत्येक कैंप में भर्ती के लिए जा सकता है इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में दसवीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शरीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों उक्त तिथियों में अपनी 10 वीं एवं 12 वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान को 14 हजार रूपए से 18 हजार रूपए मासिक वेतन। वहीं सुपरवाईजर को 16 हजार रूपए से 20 हजार रूपए मासिक वेतन पर भारत सरकार व राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, येस बैंक, चित्तोड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चांद बावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर  8079029369 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

रन फॉर लीगल एड इवेंट का आयोजन 18 फरवरी को

राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना दिवस की प्लैटिनम जुबली के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिरकण सवाई माधोपुर द्वारा 18 फरवरी को प्रातः 7 बजे से रणथम्भौर सर्किल से सर्किट हाउस तक रन फॉर लीगल एड इवेंट का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर लीगल एड इवेंट को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सैना 18 फरवरी को प्रातः 7 बजे रणथम्भौर सर्किल से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !