Saturday , 5 September 2026
Breaking News

टोंक में 6  स्थानों पर बजरी स्टॉक अनियमितता, 17 करोड़ 17 लाख 65 हजार 45 रूपये की शास्ती

राशि राजकोष में जमा कराने के नोटिस जारी
टोंक जिले के पलाड़ा, डोडवारी, मूण्डियां, साईदाबाद और मंडावर में बजरी खनन लीज धारकों के बजरी स्टॉक अनियमितता औरं अंतर पाने पर करोड़ों रुपए के सरकारी राजस्व का नुकसान पाया है। माइंस विभाग द्वारा इस पर कार्यवाही करते हुए खननकर्ताओं पर 17 करोड़ 17 लाख 65 हजार 45 रुपए की शास्ती जमा कराने के नोटिस जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा 15 जनवरी से 31 जनवरी तक अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाये गये राज्यव्यापी अभियान के दौरान विभाग द्वारा कराई जांच और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में अंतर पाये जाने पर टोंक के सहायक खनिज अभियंता द्वारा नियमानुसार शास्ती लगाते हुए राशि जमा कराने के नोटिस जारी किये गये हैं।
विभाग द्वारा बजरी के मौके पर उपलब्ध बजरी के स्टॉक की 1.62 टन प्रति घनमीटर के अनुसार गणना की गई है। टोंक के मण्डावर में विभाग द्वारा 510694.63 टन बजरी का स्टॉक आंका गया जबकि संबंधित द्वारा 370114 टन स्टॉक ही दर्शाया गया। इस प्रकार 1,40,580.93 टन अधिक स्टॉक पाया गया। इस पर नियमानुसार 7 करोड़ 02 लाख 90 हजार 315 रुपए की शास्ति लगाई गई है। इसी तरह से डोडवाडी में 238583.84 टन बजरी का स्टॉक आंका गया जबकि संबंधित द्वारा 246893 टन ही स्टॉक में दर्शाया गया। इस प्रकार 8309.16 टन स्टॉक कम पाया गया। इस पर नियमानुसार 41 लाख 54 हजार 580 रुपए की शास्ती लगाई गई है। टोंक के ही मुण्डिया में 422560.26 टन स्टॉक आंका गया जबकि संबंधित द्वारा 528906 टन स्टॉक पोर्टल पर दर्शाया हुआ था।
Gravel stock irregularity at 6 places in Tonk, penalty of Rs 17 crore 17 lakh 65 thousand 45
इस प्रकार 1,06,345.74 टन स्टॉक मौके पर कम पाया गया। इस पर 5 करोड़ 31 लाख 72 हजार 870 रुपए की शास्ती लगाई गई है। इस तरह से इन तीन स्थानों की कंपाउंड राशि सहित 12 करोड़ 76 लाख 77 हजार 765 रुपए की शास्ती लगाते हुए नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार से टोंक के ही पालडा में विभाग द्वारा 614796.91 टन बजरी स्टॉक आंकलित किया गया है जबकि संबंधित द्वारा 616598 टन ही स्टॉक पोर्टल पर दर्शाकर 1801.09 टन कम स्टॉक बताया गया है। इस पर 9 लाख 545 रुपए की शास्ती लगाई गई है।
टोंक के ही सईदाबाद में 467270.31 टन स्टॉक आंका गया है जबकि संबंधित द्वारा पोर्टल पर 413750 टन स्टॉक दर्शाया गया है। इस तरह से 53520.35 टन अधिक स्टॉक बताया गया है। इस पर 2 करोड़ 67 लाख 60 हजार 175 रुपए की शास्ती लगाई गई है। टोंक के ही मुण्डिया में 239482.12 टन स्टॉक होना चाहिए था जबकि पोर्टल पर 206749 टन स्टॉक दिखाया गया है। इस तरह से 32733.12 टन अधिक स्टॉक दिखाया गया है। जिस पर नियमानुसार एक करोड़ 63 लाख 66 हजार 560 रुपए की शास्ती लगाई गई है। इस तरह से इन तीन स्थानों की मय कंपाउंड राशि 4 करोड़ 40 लाख 87 हजार 280 रुपए की शास्ती लगाते हुए सहायक खनिज अभियंता संजय शर्मा द्वारा नोटिस दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !